PM Kisan 2025: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे सभी किसान भाइयों के लिए बड़ी खबर अगर आप भी सोच रहे हैं कि 20वीं किस्त कब आएगी और इसके लिए कैसे तैयार रहना है, तो ये जानकारी आपके लिए है। आज 5 अप्रैल 2025 है, और यहाँ हम आपको ताजा अपडेट दे रहे हैं।
20वीं किस्त कब आएगी?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है, जो साल में कुल 6,000 रुपये होती है। 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी हुई थी। पिछले रिकॉर्ड्स के आधार पर
- 20वीं किस्त जून 2025 में आने की उम्मीद है। कई खबरों में 15 से 30 जून 2025 के बीच की तारीख बताई जा रही है।
- कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि 20वीं किस्त जून के मध्य में, यानी 15 से 20 जून 2025 के आसपास आ सकती है।
हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है। सटीक जानकारी के लिए pmkisan.gov.in चेक करते रहें। सभी किसान भाई तैयार रहो!
किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
अपनी 20वीं किस्त का स्टेटस फटाफट चेक करने का तरीका:
- pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- “Get Data” पर क्लिक करें।
- स्टेटस दिखेगा- अगर “Payment Processed” लिखा है, तो पैसा जल्द आएगा।

क्या ध्यान रखें?
- अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं है, तो पैसा अटक सकता है। इसे वेबसाइट पर OTP से या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक से करवाएं।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- रजिस्ट्रेशन में कोई गलती न हो, वरना किस्त रुक सकती है।
PM Kisan 2025
विवरण | लिंक/जानकारी |
---|---|
पीएम किसान स्टेटस लिंक | यहाँ क्लिक करें (स्टेटस चेक करें) |
पीएम किसान वेबसाइट | pmkisan.gov.in |